पुलिस महानिदेशक का माओवादी स्थिति की समीक्षा

पुलिस महानिदेशक का माओवादी स्थिति की समीक्षा

सुशांत मल्लिक (संवाददाता) 

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर कालाहांडी जिले में हैं। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक,  सुनील बंसल दोपहर में एक विशेष हेलीकॉप्टर से भवानीपटना रिजर्व पुलिस स्टेशन पर उतरे और माओवादियों की स्थिति की जांच करने के लिए एम. रामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गए.  दोपहर में वहां से लौटने के बाद उन्होंने भवानीपटना स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.  समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिदेशक संजीब पांडा, पुलिस उप महानिरीक्षक चरण सिंह मीना,पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशकर दास के साथ नबरंगपुर पुलिस अधीक्षक रोहित बर्मा, नुआपाड़ा पुलिस अधीक्षक गुंडला रेड्डी राघवेंद्र, बलांगीर पुलिस अधीक्षक खिलारी ऋषिकेश द्यानदेव। कालाहांडी पुलिस अधीक्षक अभिलाष , कंधमाल पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार प्रमुख हैं। इस समीक्षा बैठक में पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।  उन्होंने उपरोक्त 5 जिलों में नक्सली स्थिति और भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कालाहांडी जिले में माओवादियों की गतिविधियां पहले की तुलना में कम हो रही हैं, जो एक अच्छी खबर है।  ऐसा पाया गया है कि ओडिशा में जितने भी माओवादी सक्रिय हैं, वे ज्यादातर छत्तीसगढ़ क्षेत्र से हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य के 10 जिलों में माओवादियों को दबाने की कोशिश की जा रही है, माओवाद से ग्रस्त अंचल के लिए केंद्र सरकार ने पूरा सहयोग दिया है।