जेनरल स्टोर में बिक रही दवाइयां डीआई ने लिया एक्सन
ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस ने जनरल स्टोर पर छापा मारा। दवाइयां और क्रीम ज़ब्त की गईं।
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला स्थित राजगांगपुर में पता चला है कि एक जनरल स्टोर में दवाइयां बिक रही थी। सुंदरगढ़ और राउरकेला ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रुप से इस जनरल स्टोर पर कार्यवाही की है।यह जनरल स्टोर राजगांगपुर मेन रोड पर एक्सिस बैंक के पास स्थित है। गणेश जनरल स्टोर नामक इस दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस ने संयुक्त रुप से छापा मारा। अधिकारियों ने स्टोर से गैर-कानूनी तरीके से बेची जा रही दवाइयां और क्रीम ज़ब्त कीं और दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
हालांकि जनरल स्टोर में बिना ड्रग लाइसेंस के दवाइयां या मेडिकेटेड क्रीम बेचना गैर-कानूनी है, लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा किए दवाइयां या उससे जुड़ी क्रीम बेचकर नियमों को तोड़ने की शिकायतें मिलने के बाद राउरकेला और सुंदरगढ़ ड्रग इंस्पेक्टर ने राजगांगपुर पुलिस की मदद से एक्सिस बैंक के पास गणेश जनरल स्टोर पर छापा मारा और एक खास कंपनी की दवाइयां, क्रीम ज़ब्त कीं और कानूनी कार्रवाई की है।यह घटना शहर में चर्चा की विषय बना है।





