अध्यापिका के हत्यारे को फांसी की मांग
मनोहरपूर :
पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत आनेवाले मनोहरपुर प्रखंड़ के तिरला की रहने वाली अध्यापिका की हत्या के मामले में हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें सजा देने की मांग तेज होने लगी है। आज मनोहरपूर के लोगों में इस हत्याकांड़ को लेकर रोष देखा गया।
लोग सड़को पर उतर आए और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आज मनोहरपूर प्रखंड़ के तिरला निवासी अंकिता जो एक स्वयंसेवी संस्था में अध्यापिका का कार्य करती थी। पिछले दिनों हुई उनकी हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठनों ने मोमबत्ती जुलूस निकाला।
इस मोमबत्ती जुलूस में शामिल विभिन्न संगठन के लोग.
कैंडल मार्च में शामिल विभिन्न संगठन के लोग. अमिता तिर्की हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोष चरम पर है. इस घटना को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला तथा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया. कैंडल मार्च मृतका अमिता तिर्की के तिरला आवास परिसर से उंधन, मनोहरपुर बाजार, लाइनपार व आस-पास क्षेत्र से होते हुए निकाली गई. कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया. अमिता की नृशंस हत्या को लेकर कड़ी निंदा करते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की. संगठन के लोगों ने कहा की इस घटना से महिलाओं में भय एवं असुरक्षा का खौफ फैल गया है. क्षेत्र में बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन से प्रखंड के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग में तेजी लाने की मांग की है.कैंडल मार्च के दौरान थाना प्रभारी जवानों के साथ थे मौजूद
पुलिस प्रशासन से अमिता के परिवार वालों को न्याय एवं हत्याकांड के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध हो इस मौके पर भाजपा नेता सह मनोहरपुर, आनंदपुर उरांव सरना समिति के बोदे खलखो. मुखिया रानी कच्छप, बीजेपी मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की, रोबी लकडा जेएमएम नेता बंधना उरांव, छात्र नेता गोवर्धन ठाकुर युवा अध्यक्ष तिला तिर्की बिरसा धनवार, कर्मा उरांव, इंद्रजीत समद, मनोहरपुर, आनंदपुर आदिवासी सरना उरांव समाज के हजारों की संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित थीं. कैंडल मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से कराने एवं विधिव्यवस्था को लेकर मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार स्वयं पुलिस जवानों के साथ मौजूद थे।





