कुत्रा में हर्सो उल्लास के साथ मनाई गई विश्व आदिवासी दिवस

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों ने दिखाया अपना जलवा बिरसा मुंडा एवं राष्ट्रपति महामहिम द्रोपती मुर्मू को बताया अपना आदर्श

कुत्रा में हर्सो उल्लास के साथ मनाई गई विश्व आदिवासी दिवस

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर विधान सभा अंतर्गत राजगांगपुर एवं कुत्रा प्रखंड़ में आदिवासीयो ने 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रमो का आयोजन किया।

आपको बता दें कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व के आदिवासीयो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया जाता है।
 इस अवसर पर राजगांगपुर एवं कुत्रा में आदिवासियों द्वारा एकत्र होकर एक सभा का आयोजन कर विश्व आदिवासी दिवस का पालन किया। 

इस अवसर पर आदिवासी नेताओं ने अपने आदिवासियों को शिक्षा, संगठन एवं संघर्ष का मूल मंत्र देते हुए इस पर प्रकाश डाला और कहा कि जल, जंगल, जमीन हमारा है और इसे हमें हर समय बचा के रखना है।

वही इस अवसर पर राजगांगपुर विधायक डॉक्टर सी एस राजन एक्का, कुत्रा प्रखंड़ के खंड़ विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार सेठी, डालमिया कॉलेज के प्रचार्य डॉ हिरण लुगुन के साथ आदिवासी के अनेक नेताओं के समक्ष रंगा रंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।