स्थापना दिवस पर दो गुटों में बटी बीजद
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
ओडिशा सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर में बीजद के दो गुटों ने बीजू जनता दल का स्थापना दिवस अलग अलग समूह में मनाया। जिससे एक बार फिर बीजद में चल रही गुटबाजी गहरा गई है।
२६ दिसंबर को बीजू जनता दल के २७ वां स्थापना दिवस के अवसर पर राजगांगपुर में बीजद दो भागों में बंट कर अलग-अलग तरीके से स्थापना दिवस मनाया, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
पूर्व विधायक बीजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगला किसान की अगुवाई में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय बीजू पटनायक चौक पर स्थित बीजू पटनायक की प्रतिमा पर बीजद के मंगला किसान व उपनगरपाल एमडी हरफान ने माल्यार्पण कर इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्थानीय डाक बंगला परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। रैली अंत में एक विशाल सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर सैकड़ों वीजद के कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।
मंगला किसान ने अपने संबोधन में कहा कि बीजू जनता दल के २७ साल के सफर में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नये ओडिशा के गठन करने के साथ ही साथ उन्होंने जनहितकारी कार्यों व योजनाओं को साकार कर वर्तमान समय में आम लोगों सहित युवाओं व छात्राओं के पसंदीदा बन चुके हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि आगामी राजगांगपुर विधानसभा व सुंदरगढ़ की लोकसभा सीट पर बीजद का परचम लहराने के लिए सभी को एकजुट होकर कमर कस के तैयार रहना होगा और मतभेद भुलाकर कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करना होगा। इस अवसर पर अन्य मंचासीन सदस्यों ने सभा में अपने अपने विचार रखे। मौके पर राजगांगपुर, कुतरा व लाठीकटा के सभी जिला परिषद सदस्य,
राजगांगपुर ब्लॉक अध्यक्षा सावनी मिंज, राजगांगपुर ब्लॉक रामनाथ किस्पोट्टा, कुतरा ब्लाक सभापति अर्जुन जयपुरिया, रजनी कुल्लू, छोटा बाबू, नागेश्वर मिंज, गौतम महारथी, विशाल हाथी सहित अन्य सदस्य गण मौजूद थे। मंच संचालन जीतेंद्र कुमार दास ने किया।
दूसरी ओर शहर में मंगला किसान के समानांतर में मंगलवार सुबह
राजगांगपुर बीजद टाउन अध्यक्ष राजेंद्र लेंका के नेतृत्व में बीजू जनता दल का २७ वां स्थापना दिवस का अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगरपाल श्रीमती माधुरी लुगुन, जिला उपदेष्टा संजीव बेहरा, जिला उपसभापति विक्रम टोप्पो, जिला संपादक शरत कुमार साहू, टाउन युवा सभापति विशाल तंती, जिला युवा उपसभापति संजय विनोद, जिला संपादक बेनेडिक्ट तिर्की, सुभद्रा पड़ेगी, प्रियदर्शिनी भोई, जिला संपादक कमलेश अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए। यहां जुटे लोगों ने बीजू पटनायक चौक पर स्थित बीजू पटनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सरकारी अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फल बांटा। उसके बाद अरविंदो स्कूल में पौधरोपण किया।
वही अलग-अलग गुटों द्वारा बीजद के स्थापना दिवस मनाने पर विरोधी पार्टियों में अनेक तरह की चर्चाये होने लगी है।





