धूमधाम से मनाया गया सावन झूला उत्सव

धूमधाम से मनाया गया सावन झूला उत्सव

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

रामनगरी अयोध्या में रंग वाटिका में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है सावन झूला उत्सव

सावन का पावन महीना और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का उल्लास—ऐसे ही भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है रामनगरी अयोध्या की रंग वाटिका में, जहां चल रहा है सावन झूला उत्सव।हरियाली, झूले, भजन और भक्तों की भीड़... पूरा वातावरण भक्ति और आनंद में डूबा हुआ है। ठाकुरजी को सुंदर-सुंदर झूलों पर विराजमान कर झुलाया जा रहा है, और चारों ओर गूंज रही हैं राधे-श्याम की प्रेममयी धुनें।
श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में इस उत्सव को लेकर खासा उत्साह है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों के माध्यम से झूला महोत्सव की शोभा बढ़ा रही हैं। रंग वाटिका का यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बन गया है।
दृश्य मनोरम हैं – ठाकुर जी सजे-धजे झूले में विराजे हैं, और भक्त भावविभोर होकर झूला झुला रहे हैं।