स्कार्पियो गई नहर के अंदर सवार मां-बेटे सुरक्षित
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर किनारे सुरक्षा दिवार का ना होना भी इस दुर्घटना का एक मुख्य कारण है। प्राप्त सूचना के अनुसार तालचेर के बंतुल गांव के पास एक स्कॉर्पियो संतुलन खो कर नहर में जा घुसी। गनीमत रही कि स्कार्पियो में सवार मां और बेटे सुरक्षित बच निकले। दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो गांव के पास से गुजर रही थी और अपना संतुलन खोकर नहर में जा घुसी। इस स्कार्पियो में मां और बेटा सवार थे। दुर्घटना स्थाल पर उपस्थित लोगों ने मां और बेटे को नहर के अंदर जा कर स्कार्पियो से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , यह हादसा तब हुआ जब तालचेर के गोपालप्रसाद कुसुमपाल गांव की रहनेवाली मां बसंती सामल और बेटा शांतनु पटियार तालचेर में मार्केटिंग खत्म करके तालचेर रोड स्टेशन जा रहे थे। परिवार का आरोप है कि नहर पर सेफ्टी फेंस न होने की वजह से कार नहर में जा घुसी। कार के नहर में जाने के बाद मां और बेटे कार के ऊपर लगे सनरूफ से बाहर निकल गए, जिसे गांववालों ने देख लिया और मां बेटे को बचा लिया। कुछ देर बाद अग्नि शामक दल भी घटना स्थल पर पहुंच गया। जिसके बाद स्कार्पियो को नहर से बाहर निकाला गया।





