पुलिस की कार्यवाही से पीड़ित को साइबर ठगी के पैसे वापस मिले
श्रावस्ती - साइबर सेल थाना इकौना की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार वादी/पीड़ित के बैंक खाते में संपूर्ण धनराशि 5,000/- रुपये कराए गए वापस।
धर्मेंद्र सिंह (संवाददाता)
आवेदक राजेश कुमार निवासी ग्राम कंजड़वा थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक 05.05.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से ₹5,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना इकौना द्वारा तत्काल तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही करते हुए MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से संबंधित बैंक एवं अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की ₹5,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराए जाने की संभावना बढ़ सके।





