सावा दो करोड़ का गांजा जब्त

सावा दो करोड़ का गांजा जब्त
सावा दो करोड़ का गांजा जब्त

एनसीबी एवं सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सवा दो करोड़ रूपये मूल्य के अवैध गांजा बरामद

दिनांक- 21.10.25 को गुप्त आसूचना के आधार पर एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) रांची जोनल यूनिट एवं सिमडेगा पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप बरामद की गई है। सूचना थी कि, राउरकेला(ओड़ीसा) की तरफ से सिमडेगा के रास्ते एक ट्रक में छुपाकर भारी मात्रा में अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। 
उक्त सूचना पर कारवाई करते हुए कोलेबिरा छगरीबांधा के आगे साहु पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोका गया और तलाशी ली गई। ट्रक में छुपाने के लिए अलग से केबीन बनाया गया था, जिसमें 84 पैकेट में कुल- 441 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर जप्त किया गया। उक्त गांजा का अनुमानित मूल्य करीब सवा दो करोड़ रूपये है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक अभियुक्त वाहन चालक नसीम पिता- कमरूदीन, ग्राम- लफुरी, थाना- पुनहाना, जिला- नुहु (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही इस कार्रवाई में गांजा परिवहन के लिए उपयोग में लाये गये ट्रक को भी जब्त किया गया है एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
NCB एवं सिमडेगा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगे की जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों एवं स्रोतों का भी खुलासा किया जा सके।झारखंड पुलिस की यह सफलता मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।