शीतलहरी को देखते हुए झारखंड में स्कूलो के लिए निर्देश जारी

शीतलहरी को देखते हुए झारखंड में स्कूलो के लिए निर्देश जारी

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
प्रेस विज्ञप्ति संख्या:-49/2024
गुरुवार,18 जनवरी 2024
झारखंड राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में पश्चिम सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त(अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19 जनवरी 2024 से दिनांक 25 जनवरी 2024 तक के लिए वर्ग केजी से वर्ग-5 तक की कक्षाएं पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 2:00 तक संचालित होगी। साथ ही वर्ग-6 से वर्ग-12 तक की कक्षाएं पूर्ववत् पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 3:00 तक संचालित रहेगी। इस दौरान मध्यान भोजन पूर्ववत् चालू रहेगा।