साराँश दैनिक के प्रयास से वृद्धा को मिल रही मदद
साराँश दैनिक के प्रयास से बृद्धा को मिल रही है मदद।
बंडामुंडा़ के डी केबिन में अकेली रहने वाली असहाय बृद्धा जिसके घर की बिजली काट दी गई है, सरकारी कोटे से राशन बंद कर दी गई है,बृद्धा भत्ता भी बंद हो गई और वह इस कड़ाके की ठंड में अपने टूटी फूटी झोपड़ी में अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हो गई है।
बृद्धा की इस ब्यथा को साराँश दैनिक में प्रकाशित की गई थी जिसे पढ़ने के बाद अंचल के लोग सहायता का हाथ बढा रहे है।
आज साराँश दैनिक के पत्रकारो से कुछ समाजसेवी लोग मिलकर उस बृद्धा का घर दिखाने को कहा और सहायता स्वरूप ओढ़ने बिछाने के लिए गर्म वस्त्र प्रदान किए।

समाजसेवी शाशाधर पंडा ने कंबल भिजवाई तो वही भानुमती लोहार, संध्या ओरहा और राजेश ने भी गर्म कपड़े प्रदान किए।
और भी लोग साराँश दैनिक के पत्रकारो से बिचार विमर्श कर रहे है की इस दादी अम्मा की किस तरह से मदद की जा सकती है।
इसके लिए दादी अम्मा नागी सूरीन ने साराँश दैनिक के दो पत्रकारो लखन लोहार और राजीव कुमार को आशीर्वाद दी है।
असाहाय नागी सूरीन की खबर साराँश दैनिक में प्रकाशित की गई थी। खबर पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं।





