क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन ने हजारों लोगों को पिलाई ठण्डा शर्बत
आज क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की राउरकेला शाखा द्वारा, राउरकेला के मेन रोड, स्थित प्लांट साइट चौक पर राहगीरों को ठण्डा शर्बत पिलाया गया। इस तपती धूप में किसी काम से घर के बाहर निकले लोगों ने, ठण्डा शर्बत पी कर सदस्यों का धन्यवाद किया। आपको बतादें कि गर्मीयों के मौसम में
राउरकेला शहर में जगह जगह ठण्डा पानी का प्याऊ, और शर्बत बांटते स्वयं सेवी आपको चौक चौराहों में दिख जाएंगे। इसीक्रम में आज क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की राउरकेला शाखा की ओर से लोगों को ठण्डा शर्बत पिलाया गया। इस कार्य में संगठन के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शाकीर राजा, एवं सदस्य मालो यादव, मुक्तार आलम, सुषमा सागर, अखलाख खान, कुलवंत कौर, राम प्रधान, समशाद आलम और अमन खान ने प्रमुख योगदान देकर हजारों लोगों को शर्बत पिलाई।





