राहुलगाँधी के हिंदू विरोधी वक्तव्य पर संत समाज की कड़ी चेतावनी

राहुलगाँधी के हिंदू विरोधी वक्तव्य पर संत समाज की कड़ी चेतावनी

धरमेन्द्र कुमार सिंह (संवाददाता) 

हिंदू विरोधी बयान को लेकर राहुलगाँधी चहुंओर घिरते नजर आ रहे है। राहुल गांधी द्वारा देश के संसद में यह बयान देना की हिंदू हिंसक है उन्हें भारी पड़ रहा है। 

रामनगरी अयोध्या धाम में भी इसका पूरजोर विरोध किया गया इतना ही नहीं भक्तमाल मंदिर मे संत समाज के द्वारा एक बैठक का आयोजन कर राहुल गांधी को चेतावनी दी गई है। 
संसद में राहुलगांधी के बयान को लेकर जिसमें उन्होने हिंदुओं को हिंसक बताया था अयोध्या के सिद्ध पीठ बड़ा भक्त माल आश्रम के सभागार में सैकड़ों महंतो और संतो द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। 


इस बैठक में उपस्थित सभी संतों और महंतों ने अपना विरोध दर्ज कराया।और इस बैठक में उपस्थित सभी संतो एवं महंतो ने यह निर्णय लिया कि अगर सांसद राहुल गांधी, हिन्दुओं को हिंसक बताने वाले अपने बयान पर सार्वजानिक रूप से माफी नहीं मांगते है तो अयोध्या के सभी साधू संत और सम्पूर्ण हिंदू समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें । इस बैठक में उपस्थित होकर जगदगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी डॉक्टर राघवाचार्य ने भी अपना समर्थन दिया वहीं महंत जनार्दन दास ने कहा कि लोकसभा में अपने सम्बोधन में राहुल गांधी ने जो हिंदूओं को हिंसक कहा है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। रंग महल के पीठाधीश्वर स्वामी राम शरण जी महराज ने कहा कि राहुल गांधी ने संत समाज का अपमान तो किया ही है पूरे देश के हिंदू समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हम अहिंसा परमो धर्मा की बात करते है तो हम कैसे हिंसक हो सकते है। महंत शशिकान्त दास ने कहा कि संसद भवन में राहुल गांधी द्वारा हमें हिंसक कहना निंदनीय है इसका हम सभी विरोध कर रहे हैँ। बड़ा भक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश दास ने कहा कि अयोध्या के राजा सिर्फ राजा राम है किसी और को राजा कहना अयोध्या का  और प्रभु श्री राम का अपमान है। राहुल गांधी लोकतंत्र के मंदिर में बैठकर इस तरह न बोले नहीं तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाएगी। कुलमिलाकर अयोध्या के संतो ने हुंकार भरी है कि अगर राहुल गांधी सर्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैँ तो पूरे देश में विरोध दर्ज कराया जाएगा।
अयोध्या से धर्मेद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट सारांश दैनिक।