हनुमानगढी़ में अक्षय तृतीया से नये परंपरा की होगी शुरुआत

अयोध्या हनुमानगढ़ी में नई परंपरा की होगी शुरुआत अक्षय तृतीया होगा ऐतिहासिक दिन

हनुमानगढी़ में अक्षय तृतीया से नये परंपरा की होगी शुरुआत

धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

अयोध्या। तिर्थ स्लथ अयोध्या धाम में स्थित प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त एवं अयोध्या के प्रहरी पवनपुत्र हनुमान की स्थली हनुमानगढ़ी में इस अक्षय तृतीया से एक नई परंपरा शुरुआत होने जा रही है।

गद्दी नशीन महंत प्रेमदास इस अक्षय तृतीया के अवसर पर दिनांक 30 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे पवित्र सरयू नदी में शाही स्नान करेंगे, जिसके बाद नदी से सीधे भगवान राम लला के दरबार में पहुँच कर दर्शन पूजन करेंगे। सरयू घाट से भगवान राम लला के मंदिर के बीच एक भव्य शोभायात्रा होगी, इस शोभायात्रा के ऊपर 40 स्थानो पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इस शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट को भी शामिल किया जाएगा जो शोभायात्रा में चार चाँद लगा देगें।  इस शोभायात्रा में हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी सागरीया पट्टी, उज्जैनिया पट्टी, बसंतिया पट्टी  व हरिद्वार पट्टी के महंत व पंच भी शामिल होगे और साथ ही गृहस्थ भी शामिल रहेगे।

हनुमानगढ़ी के इतिहास में पहलीबार ऐसा होने जा रहा है कि सीमा से बाहर का महंत चुना गया है, अब तक 52 बीघा के बाहर कोई भी गद्दी नसीन महंत नहीं हुआ था। पर इस अक्षय तृतीया को शदियों पुरानी परंपरा तोड़कर एक नई परंपरा की शुरुआत होने जा रही है। सागरीया पट्टी के पंच संजय दास का दावा, पिछले 3 महीने से भगवान हनुमान गद्दी मशीन महंत को प्रेरित कर रहे थे,इस दिन हनुमानगढ़ी की तरफ से प्रभु राम लला को लगाया जाएगा 56 भोग।