सप्ताह भर से लापता युवती का नही मिला कोई सुराग

सप्ताह भर से लापता युवती का नही मिला कोई सुराग

सप्ताह भर से लापता नाबालिग का नही मिला सुराग। 
बंडामुंडा़ थाना अंतर्गत आनेवाले तिलकानगर "बी"ब्लाक की 17 वर्षीय प्रियंका कुमारी 25 मई को अचानक कही लापता हो गई, परिजन व पडोसियो ने उसे हर संभव जगहो पर ढूंढ़ने की कोशिश की परंतु प्रियंका का कोई पता नही चल पाया तो थक कर प्रियंका की मामी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और प्रियंका की माँ को फोन पर इसकी सूचना दी जो उस वक्त दिल्ली में थी।


प्रियंका की माँ सूचना पाते ही फौरन ट्रेन पकड़कर अपने आवास तिलकानगर पहुँची और फिर अपने स्तर पर तालास आरंभ कर दिया। 
इस बाबत बंडामुंडा़ थाने में 26 मई को केश संख्या 92, धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर लिखे जाने तक लापता युवती का कोई सुराग नही मिल पाया है, पुलिस और परीजनो की कोशिश जारी है। 

प्रियंका की माँ की शोसलमीडिया के जरिए लोगों से अपील