सड़क दुर्घटना में दो की मौत दो घायल

सुशांत मलिक (संवाददाता) 

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, और दो लोग गंभीर रूप से घायल। यह घटना है, । प्राप्त सूचना के अनुसार, 
कालाहांडी जिले में स्थित, एम रामपुर के पास माटोगंडा गांव के पास एक मोटरसाइकिल और एक इको कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एम रामपुर कॉलेज के छात्र अभिषेक प्रधान और प्रियांशु प्रधान एक इको कार में एम रामपुर की ओर आ रहे थे, तभी उनके सामने से एक मोटरसाइकिल आ रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे। मोटरसाइकिल ने इको कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई । मरने वाले में से एक की पहचान कंधमाल जिले के तुमुडीबांध ब्लॉक के लंकागढ़ इलाके के शुकदेव पात्रा के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सुशांत मलिक की रिपोर्ट सारांश दैनिक।