चार घंटे में चोरी के समान के साथ चोर गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर पुलिस ने महज चार घंटे में चोर के साथ चोरी का सामान ढूंढ निकाला,पुलिस की इस कारवाई को लोगो ने प्रशंसनीय बताया।
राजगांगपुर थाना में दर्ज केस नंबर 223 दिनांक 13.05.2022 यू/एस 457/380 भा.द.स.(IPC) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 4 घंटे की छोटी अवधि में एक अज्ञात चोरी के मामले का सफलतापूर्वक पता लगाया है। जिसमें सभी चोरी की वस्तुएं जिसमें एक फिलिप्स एलईडी टीवी 24 इंच, 2, कई मोबाइल फोन, 1 कैंची और 1900 रुपये नकदी के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबर लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।





