सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरे की स्थिति नाजुक

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरे की स्थिति नाजुक
सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरे की स्थिति नाजुक

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सोरडा़ ग्राम से बारीलेप्टा ग्राम की ओर जाने के क्रम में बंगलोईटोली में घटी एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 
जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। 
प्राप्त सूचना के अनुसार सोरडा़, से बारीलेप्टा की ओर एक मोटरसाइकिल क्रमांक ओआर 14एस 2163 में सवार होकर मनोज होरो, सुदीप होरो, जुगल होरो नामक तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। 
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार तीनो भाई है ,यह तीनों बारीलेप्टा ग्राम पंचायत अंतर्गत आनेवाले बडका टोली के रहने वाले है। बंगलोई टोली से गुजरते समय आगे चल रही एक सवारी आटो रिक्शा को ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से सामने से आ रही एक मालवाही-207 से इनकी मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोटर साइकिल सवार तीनो भाई सड़क में बिखर गए। मौके पर उपस्थित लोगों ने मौकी की नजाकत को देखते हुए तीनो युवको को आनन फानन में एक सवारी चार पहिया वाहन से अस्पताल भेजा। खबर बनाए जाने तक की सूचना है कि मनोज होरो की मृत्यु हो चुकी है और सुदीप होरो की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही जुगल होरो की स्थिति समान्य बताई जा रही है।