तालचर में बढ़ रही कोयला चोरी की घटनाएं
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में कोयला चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, आज फिर से कोयला चोरी का एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला भी शामिल है।
यह चोरी और चोरीयो से हटकर है, इस चोरी में इस्तेमाल की गई ट्रक क्रमांक ओडी 35डी 5748 में फर्जी कागजात के सहारे कोयला टपाया जा रहा था। पर इस ट्रक पर सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ी तो उन्हे संदेह हुआ जिससे सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना खान अधिकारी को दी। अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया, जिससे सूचना पाकर स्थानीय कोयलारी थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर ट्रक को जप्त करने के साथ ट्रक चालक मनोज कुमार साहू और ट्रक की मालकिन मामिना दास को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।
कोयलारी थाना की ओर से यह कहा गया है कि इस नेटवर्क में शामिल लोगो को शिघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





