सड़क की समस्या को लेकर सड़क पर उतरी जनता

सड़क की समस्या को लेकर सड़क पर उतरी जनता

लखन लोहार (संवाददाता) 

बंडा़मुंडा़ के लोग बंडामुंडा़ होते हुए गुजरने वाली राउरकेला - बिसरा सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए इस सड़क मार्ग से उपयोग करने वाले कई लोग एकजुट होकर एक रैली निकाली। 
यह रैली बंडामुंडा़ के अंतिम छोर "डी"केबिन से निकलकर डीजलकालोनी, तिलकानगर, कोयलागेट, फटापाइप,बिसराचौक होते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कार्यालय तक पहुंची। और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौपा। 

इस ज्ञापन में निम्नलिखित बातो का उल्लेख किया गया है --

1.बंडामुंडा से बिसरा चौक तक की मुख्य सड़क बहुत ही खराब हालत में है,कही कही तो यह गड्ढो़ से भरी है, जो राहगिरो को सड़क का उपयोग करने में कठिनाई पैदा करते हैं, अगर उनकी पीड़ा को अनदेखा कर दिया जाता है  प्राधिकरण बड़े पैमाने पर लोगों के लिए अथाह आघात का कारण बनेगा,इसलिए इस समस्या पर प्राधिकरण को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

2.इस सड़क के किनारे केंद्रीय विद्यालय,दक्षिण पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय नाम से दो बड़े स्कूल हैं जहाँ बच्चे पढ़ने के लिए बसों,साइकल,और पैदल आते है।
इस अंचल के बच्चे रोजाना पढ़ने के लिए राउरकेला के विभिन्न विद्यालयो जैसे गुरुनानक पब्लिक स्कूल, सेंट अर्नोल्ड, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डिसौज़ा इंग्लिश मीडियम स्कूल ,स्कूल बस व अन्य वाहनो से जाते इस कारण इस सड़क पर बच्चों को ढोने वाले वाहन बहुयात में चलते है। 
इन वाहनो के अलावा इस सड़क से होकर ईंट, बालू, लदे वाहन राउरकेला इस्पात संयंत्र के तीन द्वार (गेट) जो कुम्भार टोला फुलाबाड़ी सरकारी उच्च विद्यालय और, फाटा पाइप के पास स्थित है, जहाँ से बड़े और भारी ट्रको का आनाजाना लगा रहता है।संयत्र से निकलने वाले कई वाहनो में संयंत्र से निकलने वाली अपशिष्ट के रूप में पाउडर(स्लैग) लदे होते है जो वाहन के विपरीत दिशा में उड़कर वायुमंडल को धूमिल कर देते है जिससे पिछे चल रहे वाहन चालको को आगे धूलकण की वजह से देखने में असुविधा होती है जो कई बार दुर्घटनाओ का कारण बनती है। 
इस सड़क मार्ग से होकर अस्पताल गाडियाँ भी चलती है, सड़क खराब होने की वजह से इन गाडियों में जाने वाले मरीजो खासकर गर्भवती महिलाओं को काफी असुविधा होती है। 

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौपते समय बंडा़मुंडा के एल.मुरली राव, सुभाष चंद्र पंडा,अधिवक्ता एल.ए.एच.डोरा,श्री पांडे़,पत्रकार लखन लोहार, बी रचना, प्रमीला सोना, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।