भूमी अधिग्रहण मामले को लेकर पाँच दिवसीय जन सुनवाई शांतिपूर्ण माहौल में
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
शांतिपूर्ण माहौल में जेएसडब्ल्यू शिवा सीमेंट की पहली चरण की सुनवाई कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न अंचल का विकास व स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है---सीइओ
पहली बार राजगांगपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजगांगपुर डालमिया सीमेंट व कुतरा ब्लाक अंतर्गत तेलीघना स्थित जेएसडब्ल्यू की इकाई शिवा सीमेंट की चार दिनों में पांच जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया है।इ पांचों जनसुनवाई को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है।
वहीं दूसरी ओर जेएसडब्ल्यू शिवा सीमेंट की खदान संप्रसारण को लेकर जमीन अधिग्रहण के लिए मंगलवार को खतकुरबहाल पंचायत में एक जनसुनवाई का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया | ग्रामीणों द्वारा इस जनसुनवाई का विरोध किए जाने की संभावना से जनसुनवाई स्थल पर १२प्लाटुन पुलिस फोर्स तैनात की गई है, पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारीयों विरोधीयों व समर्थकों के आमने-सामने होने की संभावना से मौके पर पैनी नजर रखे हुए थे |
भूमी अधिग्रहण करने के पहले से ही शिवा सीमेंट के अधिकारी भू-स्वामियों से लगातार संपर्क में रहकर कर इससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दे रहे थे। मंगलवार को सुबह दस बजे हुई जनसुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने कंपनी को जल जंगल जमीन का नारा देते हुए कंपनी को जमीन देने का विरोध करते हुए नजर आए। दूसरी ओर जनसुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने जेएसडब्ल्यू शिवा सीमेंट की जमीन अधिग्रहण का पूरजोर समर्थन किया।
एक ओर जनसुनवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कंपनी के अधिकारियों के समक्ष यह मांग रखी कि खतकुरबहाल में अस्पताल, सड़क, बैंक, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, मंदिर मस्जिद का सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए पार्क, स्कूलों में शिक्षकों की कमी, शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने, लड़कियों के लिए शिक्षा झेत्र में सुचारू व्यवस्था करना सहित अन्य मौलिक सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ शिक्षा के आधार पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति देने की मांग रखी।
तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने जनसुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि हम अपनी जमीन कंपनी को नहीं देंगे। कंपनी जितने वादे कर रही है उसकी क्या गारंटी है।हम अपनी जमीन अधिग्रहण करने नहीं देंगे और जेएसडब्ल्यू के खिलाफ में मुरादाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए।
जनसुनवाई के मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों व मांगों के बारे में कंपनी के अधिकारियों से जनसुनवाई के दौरान जबाव मांगा। कंपनी के लाइसिंग अधिकारी अमरदीप मंहाती ने लोगों के सवालों का सटीक जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि कंपनी अंचल के विकास और स्थानीय लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।
इस मौके पर मिडिया प्रभारियों ने जेएसडब्ल्यू शिवा सीमेंट के सीईओ निलेश नारवाकर से लोगों के सवालों के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू सदैव ही स्थानीय लोगों की सुविधा उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देते आई है। वर्तमान समय में भी इस जनसुनवाई के दौरान उठी मांगों को पहले कंपनी प्राथमिकता देते हुए पूरा करने की कोशिश की जाएगी। वैसे भी कंपनी विगत तीन वर्षों से लगातार अंचल में विभिन्न प्रकार के विकास मूलक कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
इस मौके पर कंपनी के प्लांट हेड अनिल मिश्रा ने कहा कि हम सदैव से ही स्थानीय लोगों व अंचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी कोशिश यही है कि लोगों के आर्थिक रूप से विकास होने के साथ-साथ अंचल का भी विकास होता रहे।
इस मौके पर सुंदरगढ़ उपजिलापाल अभिमन्यु बेहरा,रिजीनल आफिसर(OSPCB) के पी के महापात्र, सुंदरगढ़ एडीएम विश्वजीत महापात्र, एडीशनल एसपी सुरेंद्र मांझी, राजगांगपुर एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा, डीएसपी गोकुलानंद साहू,राजगांगपुर थाना प्रभारी बिबत्स कुमार प्रधान, कुतरा थाना प्रभारी सुशांत परिंडा सहित पुलिस के आला अधिकारी १२ प्लाटून फोर्स के साथ मौके उपस्थित रहकर इस जन सुनवाई को सफल बनाने में सहयोग किया |





