आजीविका मिशन के तहत 600 परिवारो को मिलेगा लाभ
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट और ओडिशा आजीविका मिशन सुंदरगढ़ के बीच समझौते पर हस्ताक्षर ।
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड अपनी आसपास स्थाई आजीविका कार्यक्रम विकसित करके समुदायों को सामाजिक एवं आर्थिक स्तर पर सशक्त बनाने का कार्य शुरू कर दिया है । इस पहल के तहत, डालमिया सीमेंट राजगांगपुर एवं ओडिशा आजीविका मिशन (मिशन शक्ति विभाग) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया हैं l यह हस्ताक्षर भैरब सिंह पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के यूनिट हेड, चेतन श्रीवास्तव के बीच किया गया हैं।
इस समझौता ज्ञापन के तहत, तीन साल में 600 परिवारों की स्थायी आजीविका के लिए राजगांगपुर और कुतरा ब्लॉक में विभिन्न रोजगार आधारित कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को कंपनी के पर्यावरण सुधार और पुनर्वास विभाग द्वारा चलाया जाएगा l इस मौके पे संयंत्र के ईकाई प्रमुख, चेतन श्रीवास्तव ने कहा इस साझेदारी से 600 परिवारों के जीवन स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी l
इस कार्यक्रम में शमूएल टोप्पो जिला परियोजना प्रबंधक ओडिशा आजीविका मिशन, संयंत्र के सहायक कार्यकारी निदेशक डॉ नीलाद्री भूषण पाढ़ी, जनसंपर्क विभाग के प्रमुख चंद्र शेखर और सामाजिक दायित्व विभाग एवं पुनर्वास विभाग अधिकारी उपस्थित थे।





