अवैध बालू ढुलाई करते पांच वाहन जप्त चालक गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिला के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आनेवाले तेतेरकेला स्थित कोयल नदी घाट से अवैध तरीके से बालू ढुलाई करते पांच वाहनों को जप्त कर चालकों को गिरफ्तार किया गया है। 
आज जिला वन अधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जिला वन अधिकारी रवि मीणा ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरूवार- शुक्रवार की मध्य रात्रि तेतेरकेला बालू घाट में दविश देकर अवैध बालू ढुलाई करते पांच वाहनों (2 डम्पर और 3 हाईवा) जप्त किया गया है और चालकों‌ को गिरफ्तार कर लिया गया है।