श्रमिक नेता के स्वर्गवास से शोक में डूबा तालचर

   श्रमिक नेता के स्वर्गवास से शोक में  डूबा तालचर

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

ढेंकनाल जिले के वरिष्ठ श्रमिक नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी के निधन पर तालचर मेहेंतर संघ कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया था। 
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए श्रमिक नेता अरेन पाणी उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि योगेंद्र नाथ त्रिपाठी का निधन सभी असंगठित श्रमिकों के लिए "अपूर्णीय" क्षति है।
दिवंगत त्रिपाठी में विद्यार्थी जीवन से ही एक नेता के गुण दिखने लगे थे। ऐसा ही एक वाक्या हुआ जब वे ढेंकनाल जिले के एक विद्यालय  में पढ़ रहे थे उस समय उन्होंने छात्र आंदोलन का नेतृत्व करते हुए ढेंकनाल कॉलेज को सरकार अपने हाथ में ले इसके लिए आंदोलन किए थे, आंदोलन का नतीजा यह हुआ कि आखिरकार अंत में सरकार को  ढेंकनाल कॉलेज को अपने हाथ में लेना ही पड़ा।
उन्होंने अपने पूरे जीवन में केंदूपत्ता श्रमिक, निर्माण श्रमिक, मेहेंतर और बीड़ी श्रमिकों को संगठित कर न्याय दिलाने के लिए  प्रयत्न किए थे ।  
दिवंगत त्रिपाठी को याद करने और असंगठित श्रमिकों के लिए उनके योगदान पर चर्चा करने के लिए श्रमिक नेता किशोर चंद्र रथ, हरजिंदर सिंह, श्रीकांत पाणि व अन्य लोगों ने समारोह में भाग लिया।