सात मोबाइल चोर चोरी के मोबाइल और नगदी समेत गिरफ्तार
राजगांगपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : पुलिस की कार्यवाही में सात मोबाइल चोर सहित 83 मोबाइल फोन ,दो स्मार्ट वॉच सहित 7 हजार नगद जब्त ।
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है मोबाइल चोरी होने की अलग अलग मामले में संलिप्त मोबाइल चोरों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सात शातिर मोबाइल चोरों को धर दबोचा है ।
पुलिस को एक हफ्ते से लगातार मोबाइल चोरी होने की वारदात की की शिकायत मिल रही थी ,थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर बड़गांव अनुमण्डल पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणिग्रही एवं थाना प्रभारी मनोरंजन प्रधान तत्परता दिखाते हुए मोबाइल चोरी की अलग अलग घटनाओं में संलिप्त सात आरोपियों को राजगांगपुर और लांजीबरना अंचल से गिरफ्तार किया है ।
पुलिस की कार्यवाही में मोबाइल चोरी होने की अलग अलग मामलों में संलिप्त चोरों के पास से 83 मोबाइल संग दो स्मार्ट वॉच एक चांदी की चैन सहित सात हजार नगद जब्त किया है ।
आज थाने में हुई पत्रकार सम्मेलन में बड़गांव अनुमण्डल पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणिग्रही ने बताया कि बार बार थाने में आ रही चोरी की शिकायत को लेकर मोबाइल चोरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया था । राजगांगपुर थाने में दर्ज केस में 2 मोबाइल चोर के साथ 14 मोबाइल फोन जब्त हुआ है । अभिषेक पाणिग्रही ने बताया कि लांजीबर्ना, राजगांगपुर अंचल से अलग अलग मोबाइल चोरी में संलिप्त सात मोबाइल चोरों को धर दबोचा गया है। लंजीबेरना अंचल से पांच मोबाइल चोरों और राजगांगपुर अंचल से दो मोबाइल चोरों को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग अंचल से मोबाइल लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मीडिया से बातचीत करते हुए अभिषेक पाणिग्रही ने बताया कि भीड़ भाड़ वाले स्थान और चलती मोटरसाइकिल या पैदल चलने वालों से वह मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे अभी कुछ दिन पहले कुछ मोबाइल दुकानों का शटर तोड़कर भी मोबाइल चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था । मोबाइल चोरी में पकड़े गए सात आरोपी में चार नाबालिक हैं और तीन बालिक चोर हैं पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ करने के बाद सभी को कोर्ट चालान कर दिया है ।





