समान सड़क पर हुई दो गंभीर दुर्घटनाएँ
लखन लोहार (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत बंडा़मुडा़ और बिसरा थाना क्षेत्र में आनेवाले कुकडा़ फाटक गेट के दोनों तरफ हुए दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में वाहन सवार जख्मी हुए है।
जख्मियो को नजदीकी बिसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहाँ एक को गंभीर रूप से घायल होने के कारण राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र के कपाटमुंडा़ के पास एक चार पहिया और तीन पहिया वाहन के बीच भिडंत हुई थी। वही कुकडा गेट और संतोषपुर के बीच एक मालवाहक तीन पहिया दुर्घटना ग्रस्त हुई है यह वाहन प्लाईवुड लेकर बिसरा की ओर जा रहा था।
दोनो दुर्घटनाये राउरकेला से बिसरा जानेवाली सड़क पर हुई है।





