सीआरपीएफ का नवीन कैंप अस्त वयस्त
नितिन सिन्हा (संपादक - खबरसार)
बारिश और आंधी के साथ ओलावृष्टि से जवानों के कैंप में घुसा पानी,हुआ बड़ा नुकसान
सुकमा... छत्तीसगढ़ के सुदूर नक्सल हिंसा ग्रस्त जिले सुकमा से आ रही जानकारी के अनुसार दिनॉक 11/मई/2023 की शाम लगभग 5 बजे के आसपास 165 वीं बटालियन सी0आर0पी0एफ0 के नवीन कैम्प में मौसम के बिगड़े मिजाज का असर देखने को मिला। यहां आसपास के क्षेत्र जिनमें कुन्देर, थाना जगरगुण्डा सुकमा में तेज बारिश और तूफान के साथ हुई ओला वृष्टि के कारण जवानों के रहने वाले टेन्ट मे एक बार फिर पानी घुस गया। तेज हवा और पानी की वजह से कैंप अस्त व्यस्त हो गया। साथ ही मैस स्टोंर में रखे खाने के समान तथा अन्य सरकारी सम्पतियों को भारी नुकसान पहुचा। मौके पर उपस्थित उप0 कमांडेंट पवन कुमार के द्वारा क्षतिग्रस्त हुए टेन्टों का मुआयना किया गया। उनके द्वारा कैंप में मौसम की मार से हुए जान माल और संपति के नुकसान का जायजा भी लिया गया। आप दोनो के निरीक्षण के बाद क्षतिग्रस्त संपति के नुकसान का आंकलन किया गया। फिर इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। *अंततः कमाण्डेंट महोदय के द्वारा संबंधित अधिकारियों से मिलकर जवानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई. यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि गर्मी के मौसम के बीच अचानक आने वाले आंधी तूफान और ओला वृष्टि से कई बार अस्थाई कैंप को भारी नुकसान होता रहा है।





