शहर में गणेशोत्सव की धूम

शहर में गणेशोत्सव की धूम

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में गणेशोत्सव की धूम है। भव्य पंडाल व भव्य मूर्तियां स्थापित कर की जा रही है विघ्न विनाशक की पूजा अर्चना।शहर में पंडाल बने हैं आकर्षक के केंद्र। बड़ी संख्या में पंडालों में गौरीनंदन के दर्शन करने लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

राजगांगपुर में 19 सितंबर से शुरू हुए गणेशोत्सव को लेकर शहर में उल्लास का वातावरण है।शहर में 100 से अधिक छोटे बड़े पंडाल बनाए गए हैं जिससे एक दर्जन भव्य और विशाल पंडाल बनाए गए हैं। शहर के मुख्य मार्ग, खाडा गली व शीतल मंदिर में बनाए गए पंडाल बने हैं आकर्षक का केंद्र।गणेशोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

वहीं श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राउरकेला से पधारे मुरली म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार पवन राजा, सुप्रसिद्ध गायिका सेश्री द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक शानदार भजन, देशभक्ति गीत और नये पुराने नगमों ने खूब वाहवाही बटोरी।इस मौके पर श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी की ओर से कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समाजसेविका अनिता अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध गायिका सेश्री को स्मृति चिन्ह सम्मानित किया। महासचिव अनुप अग्रवाल ने सुप्रसिद्ध हरफनमौला कलाकार पवन राजा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार आशीष शतपती ने मुरली म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक  मुरली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया किया। इस भव्य और विशाल कार्यक्रम संचालन सुप्रसिद्ध एंकर राजेश दाहिमा ने किया।