जंगल में जुआ खेलते दस जुआरी गिरफ्तार
सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
ओड़िशा -छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र तमनार -लैलूंगा के जंगल में ताश और खुड़खुडी़ (हब्बा डब्बा) जैसे जुआ खेल चल रहा था। किसी सूत्र से पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर जुआ खेल रहे स्थान के चारो ओर से घेराबंदी कर दबिस दे दी और जुआ खेलने तथा खेलाने वाले दस लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
निम्नलिखित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है -
(1) लक्ष्मण राठिया, उम्र -38 साल,निवासी-झरन, थाना-तमनार
(2) बसंत राठिया,उम्र- 44 साल निवासी-खुरसलेंगा तमनार,
(3) बलराम राठिया,उम्र- 30 साल, निवासी-झरन,थाना-तमनार
(4) उग्रसेन साव,उम्र-46 साल निवासी-ग्राम-झरन,थाना-तमनार
(5) हरेंद्र पटेल, उम्र-31 साल,निवासी-झरियापाली,थारा घरघोड़ा
(6) खगेश्वर राठिया,उम्र-23 साल,निवासी-ग्राम-झरन, थाना- तमनार
(7) कैलाश ताजन,उम्र-32 साल, निवासी-ग्राम-किरिपसिरा,थाना- हिमगिर,जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)
(8) महेश स्वर्णकार,उम्र51 साल निवासी-खुरसलेंगा,थाना-तमनार
(9) जगेंद्र प्रधान,उम्र35 साल निवासी-ग्राम-किरिपसिरा,थाना-हिमगिर,जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)
(10) सुरेश साहू,पिता मदन साहू,उम्र 45 साल निवासी-ग्राम किरिपसिरा.थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा)
पुलिस ने इन लोगों के पास से 52 पत्ती ताश,खुड़खुडी़ और ₹50650 नगद जब्त किया है।
सभी जुआडियो पर धारा 4 (क)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने सभी को चेतावनी दी है कि दुबारा जुआ खेलते हुए पकड़े गए तो पृथक प्रतिबंधक कार्यवाही की जाएगी।





