रेलवे सुरक्षा बल के जाबांज सिपाही ने बचाई यात्री की जान

रेलवे सुरक्षा बल के जाबांज सिपाही ने बचाई यात्री की जान

राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री को काल के गाल से रेलवे सुरक्षा बल के जांबाज सिपाही ने निकाल लाया। सिपाही की तत्परता और सूझबूझ ने बचाई यात्री की जान।  

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के एक जाबांज सिपाही ने बचाई यात्री की जान, ट्रेन के नीचे जाते जाते बचा यात्री। 

आपको बता दें कि बीते कल इस्पात एक्सप्रेस से केशव साहू नामक एक यात्री बालांगीर  राउरकेला तक के लिए सफर कर रहा था। सफर के दौरान जब ट्रेन राजगांगपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर दिन के10: 20 बजे आई तो ट्रेन अभी रुकी भी नहीं थी कि तभी केशव साहू नामक यात्री जो इस्पात एक्सप्रेस के कोच संख्या डी 5 के बर्थ संख्या 63 पर सफर कर रहा था, उतरने के क्रम में पैर फिसल जाने से प्लेटफार्म से होते हुए ट्रेन के नीचे फिसलता जा रहा था, यात्री के शरीर का आधा धड़ फिसलते हुए नीचे की तरफ जा चुका था।तभी रेलवे सुरक्षा बल के सिपाही देवदत्त कुमार की नजर उस यात्री पर पड़ी और उन्होने जाबांजी से फौरन उसे  प्लेटफार्म की तरफ खींच कर निकाल लिया जिससे यात्री ट्रेन के नीचे जाने से बाल बाल बच गया। प्लेटफार्म पर फिसलने के कारण यात्री को  हाथ और पैर में चोटें आई है, और पेंट शर्ट फट गई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद यात्री के परिजनों को सोप दी गई।
यात्री का नाम केशव साहू पिता भगवान साहू जो निवासी- उसमील, जिला बलांगीर का रहने वाला बताया गया है।  तत्परता और सूझबूझ से यात्री की जान बचाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जांबाज सिपाही देवदत्त कुमार की खूब सराहना की जा रही है। प्लेटफार्म पर सीसी कैमरा ना होने से पूरी घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के के थाना प्रभारी आरएन यादव ने दी।  यात्री व उसके परिवारजनो ने रेलवे सुरक्षा बल एवं सिपाही देवदत्त कुमार का शुक्रिया अदा किया।