शब्जी बिक्रेताओ ने ठेकेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगरपालिका अंतर्गत लगने वाले हाट में शब्जी बिक्रेताओ से ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से मासूल लिए जाने को लेकर ठेकेदार के खिलाफ नगरपालिका कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
राजगंगपुर शहर में लगने वाले सप्ताहिक हाट के शब्जी विक्रेताओं ने बाजार के ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली को लेकर नगर पालिका कार्यालय का घेराव करते हुए धरना पर बैठे।
आपको बता दें कि नगर पालिका द्वारा सप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेताओं से रसीद के माध्यम से मासूल वसूली जाती है।इस हाट की नीलामी प्रत्येक वर्ष टेंडर के माध्यम से की जाती है। पिछले वर्ष इस बाजार की नीलामी 19 लाख 50 हजार में की गई थी, जबकि इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई थी,जिससे कार्यनिर्वाही अधिकारी विनोद चंद्र पंडा द्वारा बाजार खुलने पर एक महीना अपने कर्मचारी से रसीद कटवा कर हाट का मासूल लिया गया जिसमें उन्हें एक महीने में 62 हजार रुपये की आमदनी हुई थी। उसके बाद हाट की नीलामी प्रक्रिया ना कर अगले 7 महीने के लिए पूर्व ठेकेदार को सात लाख रुपये मे हाट को सौप दी गई। अब ठेकेदार अपनी मनमर्जी करते हुए अवैध रूप से वसूली कर रहा है जिसे लेकर आज बाजार के सभी शब्जी विक्रेता नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर इसका विरोध जताते हुए धरना पर बैठ गए स्थानीय प्रशासन द्वारा इन्हें आश्वासन दिया गया कि वह इस मामले में ठेकेदार से बातचीत के माध्यम से इस मसले को सुलझाएँगे और नगरपालिका द्वारा निर्धारित मूल्य ही रसीद काट कर लिया जाएगा। इस बात का आश्वासन मिलने पर सब्जी विक्रेता धरना से उठे।





