जुआ खेल मामले में तीन गिरफ्तार

जुआ खेल मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस को दिनांक 08.03.2024 को दोपहर 02.15 बजे फिरोज मेडिकल स्टोर, नालारोड, राउरकेला के पास से एक जुआ मामला (सट्टा और लॉटरी) का पता चला है, जहां तीन आरोपी व्यक्ति असगर अली उर्फ ​​हप्पी, रमेश बेहरा और मोहम्मद निशार बड़ी रकम देने का झूठा आश्वासन देकर सट्टा और लॉटरी चला रहे थे और इस तरह आम लोगों को धोखा दे रहे थे। पुलिस द्वारा आरैपियों के पास से 11,200 रुपये नकदी, एक छोटी डायरी जिसमें कुछ संख्यात्मक अंक लिखे हैं और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।


पुलिस ने इस मामले में,

1. असगर अली उर्फ ​​हप्पी (58 वर्ष),पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद सरफरूद्दीन,पता नालारोड

2. रमेश बेहरा (32 वर्ष), पुत्र-स्वर्गीय कृष्ण बेहरा,पता- गोपबंधुपाली,

3. मोहम्मद निशार (42 वर्ष),पुत्र- स्वर्गीय मोहम्मद अंसारी,पता- गोपबंधुपाली, सभी थाना -प्लांटसाइट, राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ के रहने वाले है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध पहले भी थाने में मामला दर्ज किया गया है।