प्रेमीका की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमीका की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

सूमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी) 

रायगढ़ में एक महिला की मृत्यु का मामला पुलिस ने सुलझा ही है। उक्त महिला की मृत्यु प्रेमी द्वारा हत्या करने से हुई थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2023 को जूटमिल थाना अंतर्गत किरीतराई तलाब कोड़ातराई के पास एक अधेड़ महिला का शव संदेहास्पद अवस्था में मिला था । महिला की शिनाख्त सराईभदृर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के रूप में हुई । जूटमिल पुलिस शव का पंचनामा कर शव परीक्षण करवाया । मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतिका करीब 3 महीने से अपने मायके में रहती थी। जिसका नावापारा निवासी के साथ अच्छी मित्रता थी । मृतिका के परिजनो ने बाताया कि योगेश का उनके यहां आना जाना था । 14 मार्च की शाम को अंतिम बार मृतिका के साथ योगेश को देखा गया था । जूटमिल पुलिस संदेही योगेश को तत्काल हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो योगेश सारथी मृतिका के साथ मैत्री संबंध होना बताया और घटना को अंजाम देने से साफ इंकार कर दिया । पुलिस के द्वारा  अलग-अलग तरीकों से पूछताछ करने पर अंततः योगेश सारथी टूट गया और महिला की हत्या का वृतांत बताया ।

आरोपी योगेश सारथी ने बताया कि पिछले 4 साल से उसका मृतिका के साथ प्रेम संबंध था । योगेश ने मृतिका को एक कीपैड मोबाइल भी दिया था । योगेश का महिला के मायके सराईभदृर आना-जाना और महिला के साथ घूमना-फिरना था । 14 मार्च की शाम योगेश ने महिला को उसके घर से अपने मोटरसाइकिल में बिठाकर लिंझिर ग्राम के किरीतराई तलाब मेड के पास ले गया । जहां शराब पीने के बाद योगेश ने  उसकी साथी महिला को अन्य व्यक्तियों के साथ मिलती-जुलती हो कहकर डांट फटकारा ।

इस बात से दोनों के बीच झगड़ा विवाद और हाथापाई हुआ जिसमें योगेश महिला पर हावी होकर हाथ मुक्का से मारपीट कर वहीं पड़े एक पत्थर उठाकर महिला के सिर में मारकर चोट पहुंचाया जिससे वह बेहोश हो गई । कुछ देर योगेश वहीं बैठा रहा, महिला की मौत हो जाने पर महिला की पैड मोबाइल को लेकर अपने मोटरसाइकिल से घर आ गया । आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार्य करने के बाद जूटमिल पुलिस आरोपी योगेश कुमार सारथी, पिता संतोष सारथी,उम्र 36 साल,निवासी नवापारा कबीर चौंक, थाना जूटमिल रायगढ़, के निशान देही पर तालाब के पास से घटना में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा, आरोपी एवं मृतिका के मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सीजी 13 जे 624) को जप्त किया गया है । आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आज जूटमिल पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर हत्या मामले के आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी तथा जूटमिल व साइबर सेल कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है ।