वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर राजगांगपुर में शोक

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर राजगांगपुर में शोक

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने झुकाया राष्ट्रीय पताका। 

सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के वार्ड नंबर 16 मधुसूदन कॉलोनी निवासी के वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता एवं सचिव  रमेश चंद्र पात्रो का कल राउरकेला के जेपी अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में निधन हो गया।

आपको बता दें कि रमेश चंद्र पात्रो एक समाज सेवी एवं कांग्रेस के सबसे पुराने नेता थे,  इन्होने अपने जीवन काल में कांग्रेस के शिवा और किसी राजनैतिक संगठन में नहीं गए।

कट्टर कांग्रेसी नेता होने से उनके निधन पर कांग्रेस के विधायक डॉक्टर सी.एस. राजन एक्का ने बताया कि कांग्रेस के जुझारू नेता के निधन पर हम उनके परिवार के प्रती संवेदना व्यक्त करते है और उनके परिवार के साथ  सदा खड़े रहने की बात दोहराते हुए इसे कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। 

मारवाड़ी स्वर्ग धाम में उनके पार्थिव शरीर को उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि देकर दाह संस्कार की रश्म को पूरा किया। 
स्वर्गीय रमेश चंद्र पात्रों ने अपने पिछे दो बेटे दो बहू और पत्नी को छोड़ गए। उनके परिवार के प्रती स्थानीय लोगों ने भी संवेदना व्यक्त की है।  वहीं इस दुख की घड़ी में कांग्रेसीयोंं के साथ स्थानीय लोगोंं को भी देखा गया।