पर्यटक बस पलटने से दर्जनो यात्री घायल
सुमित जायसवाल (छत्तीसगढ़ प्रभारी)
सीतापूर के रेउसा तंबौर मार्ग पर खरौहा गांव के भट्ठा के पास एक पर्यटक बस मे सवार होकर भिठना दलपतपुर कुसमोहरा गाँव से करीब 70 यात्री मजदूरी करने छत्तीसगढ़ जा रहे थे कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दुर्घटना में तकरीबन दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें महिलाएं भी थी।
सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया है। घायलों की संख्या अधिक होने से स्वास्थ्य केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया वहीं घायलों के परिजन चीख-पुकार कर रहे थे।
घायलों में संतोष (28) पुत्र राम गुलाम , नेक राम (25) पुत्र राम जीवन, संतराम (28) पुत्र चेतराम , श्री राम (30) पुत्र बाके लाल ,राकेश (32) पुत्र दीनबंधु निवासी - "भिठना कला गांव" गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
वही ओंकार, राजेश ,गुड्डू, संतोष कुमार, संतराम, श्रीराम, लाला, माया देवी, राकेश कुमार, पवन कुमार,माधव, गुड्डू, मोहिनी, किरश,राजेश, विकास,व अन्य आदि निवासी - भिठना कला व दलपतपुर गांव के करीब तीन दर्जन महिलाएं व पुरुष जो घायल हुए थे उन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर विकास मिश्रा, डॉ नरेश बाबू व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपचार दिया गया |





