लाभुक को मिला 55000 का चेक

लाभुक को मिला 55000 का चेक

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ:अंगुल) 

लाभूक को विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि प्रदान की। 
अंगुल जीला के तालचर ब्लाक अंतर्गत कंड्किली ग्राम के युगल किशोर गणनायक का सड़क दुर्घटना में पैर जख्मी हो जाने से उसे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी गई, पर धन के अभाव में यह संभव नही था। 
इसलिए उन्होने विभिन्न स्वयंसेवी संगठन एवं राजनेताओ से मदद की गुहार लगाई जिसपर बिचार करते हुए आज तालचर विधायक ब्रज किशोर प्रधान के सहयोग से मुख्यमंत्री राहत कोष से उसकी चिकित्सा के लिए 55,000 रुपये का चेक सौंपा गया ।
इसके लिए श्री गडायक राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और तालचर विधायक को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।