आबकारी विभाग के ऊपर लगा आरोप क्या होगी कार्यवाही
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
आबकारी विभाग द्वारा शराब विक्रेताओ से पैसा उगाही करने की बात जग ज़ाहिर है। पर राजगांगपुर की जनता ने आबकारी विभाग पर पैसे ना मिलने के कारण एक घर में गृहस्वामी की अनुपस्थिति में घर का ताला तोड़ कर घर के अंदर रखा मोबाइल ले जाने का आरोप लगा है।
इस बाबत गृहस्वामी ने राजगांगपुर थाना में आबकारी विभाग के विरूद्ध लिखित शिकायत की है।
यह घटना है सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर नगरपालिका क्षेत्र में आनेवाले सुरुडीह गांव की जहाँ संबलपुर एवं राजगांगपुर अबकारी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में राजू गोप (37 ) के घर छापामारी किया गया था । छापामारी दल पर घर के मालिक ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की टीम ने उनके अनुपस्थिति में ताला तोड़कर घर में घुसी थी और उनके बेटे का मोबाइल अपने साथ ले गई है । इस संबंध में राजू गोप की ओर से राजगांगपुर थाने में आबकारी विभाग की टीम के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है ।
बताते चले कि गृह स्वामी राजू के मुताबिक घटना के समय
वह और उसकी पत्नी डालमिया सीमेंट में मजदूरी करने गए थे और उनका बेटा अरूण स्कूल गया था । दोपहर 12 बजे घर लौटने पर उन्होंने पाया की घर का ताला टूटा हुआ है । पहले तो वे इसे चोरी की वारदात समझ रहे थे । लेकिन बाद में पड़ोसियों ने बताया कि यह कारनामा आबकारी विभाग की टीम का है । पति पत्नी का कहना है कि उनका शराब विक्री से कोई लेना देना नहीं है । वही स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की मासिक आमदनी बंद होने पर इस तरह की करवाई की गई है लेकिन अब आबकारी विभाग के विरूद्ध शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं इस पर स्थानीय लोगों की नजरें टिकी है। क्योंकि शिकायत कर्ता एक अदना सा मजदूर है।





