नुआगाँव में सफल हुआ रेल रोको आन्दोलन

नुआगाँव में सफल हुआ रेल रोको आन्दोलन

ओडिशा के अंतिम रेलवे स्टेशन नुआगाँव में तपस्वीनी एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस के ठहराव की माँग को लेकर स्थानीय लोगों ने आज घंटो रेलगाड़ीयो को रोके रखा। 
आज राउरकेला हटिया रेल मार्ग पर स्थित ओडि़शा का अंतिम रेलवे स्टेशन नुआगाँव रेलवे स्टेशन में पूरी से हटिया तक चलने वाली तपस्वीनी एक्सप्रेस और जम्मूतवि एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर रेलरोको आंदोलन देखा गया। इस आंदोलन में की स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में आकर रेल पटरी पर धरना दे दिया। 
प्रदर्शनकारी इस स्टेशन पर तपस्वीनी एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस की ठहराव की मांग कर रहे थे। 
बताते चले कि लाॅक डाउन से पहले तपस्वीनी एक्सप्रेस इस स्टेशन पर रूकती थी। लेकिन लाॅकडाउन के बाद से एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव में तबदीली की गई जिसके बाद नुआगाँव में तपस्वीनी एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। 
मौके पर डीआरएम पहुँचकर यह आश्वासन दिया कि 15 दिनो के भीतर तपस्वीनी एक्सप्रेस को इस स्टेशन पर रोका जाएगा। और जम्मुतवी ट्रेन के ठहराव की बात  बिचार किया जाएगा। जिसके बाद आंदोलनकारी पटरी से हट गए और स्थिति समान्य हुई। इस आंदोलन की वजह से तपस्वीनी एक्सप्रेस और मालवाही ट्रेन नुआगाँव रेलवे स्टेशन पर घंटो खड़ी रही।