रायगढ़ पुलिस ने १३ दिन में १०२ वारंटीयो को भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पदभार संभालते ही जिले के 102 बदमाशों को भेजा गया जेल 6 दिन के विशेष अभियान में 13 स्थायी और 89 गिरफ्तारी वारंट पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही , वारंटियों को भेजा गया जेल….

रायगढ़ पुलिस ने १३ दिन में १०२ वारंटीयो को भेजा जेल

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के नये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार जिले में अपना पदभार संभालते ही उनका कार्य करने का नजरिया साफ दिख रहा है कि दोषियो को बक्शा नहीं जाएगा।
श्री कुमार 31 जनवरी को जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार लेते ही उन्होंने थाना चौकी प्रभारियों को जिले के संदिग्ध बदमाशों को सूचीबद्ध कर उनकी धरपकड़ का निर्देश दिया। जिसपर कार्यवाही करते पिछले 6 दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 स्थायी वारंटी जिनमें वर्ष 2014 से फरार हत्या, दुष्कर्म के वारंटी शामिल है, उन्हें थाना प्रभारियों द्वारा मुखबिर लगाकर गिरफ्तार किया गया है । इसी प्रकार विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले 6 दिनों में 89 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जिनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

स्थाई वारंटियो की धरपकड़ में सबसे अधिक 05 स्थायी वारंटी लैलूंगा पुलिस द्वारा पकडा़ गया हैं । वहीं कोतवाली और तमनार ने 2-2 एवं धर्मजयगढ़, कापू, चौकी खरसिया और भूपदेवपुर द्वारा 1-1 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया है ।

इसी प्रकार अन्य थानो में थाना कोतवाली ने 18 और पुसौर थाने ने 15, जूटमिल थाने ने 13, खरसिया थाना और चक्रधरनगर थाना ने 10, कोतरारोड़ थाना , पूंजीपथरा थाना और खरसिया चौकी ने 05-05, घरघोड़ा, भूपदेवपुर,कापू और जोबी चौकी ने 02-02 फरार वारंटियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।