राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन
राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के सदस्य राजा अयोध्या विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का शनिवार-रविवार की रात तकरीबन 1.00 बजे आकस्मिक निधन हो गया, उन्होने अयोध्या धाम स्थित अपने राज सदन आवास पर ली अंतिम सांस। नजदीकी लोग व प्रशासनिक अमला पहुंचे राज सदन पर।इस खबर से अयोध्या धाम में मातम का माहौल बना हुआ है।
विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र 71 वर्ष के थे। आज शाम 4 बजे सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अंतिम संस्कार में सरयु घाट पर जिले के सांसद विधायक, शासन-प्रसाशन के आला अधिकारी एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए है। खबर प्रकाशित किए जाने तक सभी सरयू घाट पर उपस्थित है।





