बिसरा में सप्ताह भर से नही मिल रही एटीएम से नगदी
राजीव कुमार (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ के मुख्य बाजार बिसरा में भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम मस्जिद चौक और मारवाडी मोहल्ला में क्रमशः एक एक एटीएम लगाए गये है। आज मंगलवार के दिन दोनों एटीएम बंद पाए गए।
स्थानीय जनता से मिली सुचाना के अनुसार दोनों एटीएमो में पिछले सप्ताह भर से पैसे की निकासी नही हो पा रही है, जिससे एटीएम कार्ड धारको को असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है।बिसरा मुख्य बाजार व आसपास में कई बड़े दुकान, अस्पताल, प्रखंड़ कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय, तहसील कार्यालय, पेट्रोल पंप आदि होने से जरईकेला,नुआगाँव,लोआराम,तक से 15-20 कि.मी,.व दूर दराज के क्षेत्रो से लोग यहाँ बाजार करने,इलाज कराने व अन्य काम से आते है।
बिसरा बाजार के सभी दुकानों में कार्ड से पैसे लेने की सुविधा न होने व ग्रामीण अंचलो में डिजिटल लेनदेन का चलन कम होने से बहुत कम लोग फोन पे का भी उपयोग करते है, ज्यादातर लोग नगद लेनदेन करते है ऐसे में भारतीय स्टेट बैंक के दोनों एटीएम ठप पड़ने और अगला एटीएम 16 कि.मी. दूर राउरकेला में होने से भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहको को असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है।
वही कुछ दुकानो में स्वीप कार्ड की सुविधा होने से लोगो से नगदी के अनुसार कमिशन लेकर नगद रुपये दिए जा रहे है।





