ओएस शराब की अवैध दुकान शील

ओएस शराब की अवैध दुकान शील

इन दिनों राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले अंचलों में अवैध शराब का विक्रय करने वालों पर लागातार कार्यवाही की जा रही है, इसीक्रम में ब्राह्मणी तरंग थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। मामला संख्या 75 दिनांक 09.02.2025 यू/एस 52(ए)(आई) ओडिशा आबकारी अधिनियम।

​दिनांक 08/09.02.2025 को ब्राह्मणी तरंग थाने की पुलिस ने रात्रि गश्त करते समय एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिलने पर छापा मारा इस छापेमारी में कुआरमुंडा रोड, गोपापाली में सरबन होटल के पास एक दुकान में देशी ओएस शराब का भंडारण और पैकिंग की जाते हुए पाया। मौके पर उन्होंने पाया कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरियों में देशी ओएस शराब के पाउच पैक किया जा रहा था।

पुलिस वाहन और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को देखकर उक्त व्यक्ति दुकान को खुला छोड़कर तुरंत वहां से भाग गया। दुकान की जांच करने पर पुलिस टीम ने पाया कि 68 प्लास्टिक बोरी में 200 पाउच थे और प्रत्येक पाउच में 200 मिली लीटर (कुल पाउच- 200 x 68 13,600 पाउच) कुल 2,720 लीटर देशी ओएस शराब थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। आरोपी मौका ए वारदात से फरार है, शराब के उत्पादन और खरीद के स्रोत की जांच के लिए छापेमारी की जा रही है। भंडारण स्थल को ब्राह्मणी तरंग पुलिस ने सील कर दिया है।