बस अड्डे से सट्टा खेलाने वाला गिरफ्तार

बस अड्डे से सट्टा खेलाने वाला गिरफ्तार

सुमित जायसवाल 

सारंगगढ़ जिला के बिलाईगढ़ बस अड्डे में मुखबिर की सूचना पर बताई गई स्थान पर दबिस देकर अवैध रूप से मोबाइल एवं  कोरे कागज में अंको से लिखा सट्टा पट्टी नामक जुआ लिखते प्रदीप जयसवाल, पिता उमेंद्र जयसवाल, उम्र 31 वर्ष, साकिन बिलाईगढ़

के कब्जे से 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल ,कोरे कागज में लिखा सट्टा पट्टी तथा नगदी रकम 2500 रुपए एवं एक नग डॉट पेन को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4 (क) जूआ अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।