आबकारी विभाग की संयुक्त छापामारी में 12200 किलो जावा नष्ट

आबकारी विभाग की संयुक्त छापामारी में 12200 किलो जावा नष्ट

आज राउरकेला आबकारी विभाग ने आबकारी अधिक्षक के निर्देशानुसार कुआरमुंडा़ तहसीलदार, एआरपी फोर्स, एवं लाठीकटा पुलिस के साथ मिलकर आबकारी विभाग के द्वारा की गई संयुक्त छापेमारी में 12200 किलो महुआ का जावा और 460 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 
यह छपेमारी हल्दी बेधा, बेटा खरार, एवं बांस बेडा़ ग्राम में की गई। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी में आबकारी विभाग के सभी कर्मचारी शामिल थे।