राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ का चुनाव सम्पन्न

राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ का चुनाव सम्पन्न

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

 राजगांगपुर प्रखंड़ के वार्ड नंबर 1 तालकीपाड़ा स्थित गडोडिया चुनाभट्टा परिसर मे राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया | उक्त चुनाव वरिष्ठ नागरिक संघ के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता बिनोद शर्मा और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल की उपस्थिति एवं राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों की सहमति से चुनाव कराई गई गौरतलब है की अगले दो वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों के लिए चुनाव कराई गई है आपको बता दे यह चुनाव प्रस्तावक और अनुमोदक के आधार पर किया गया और परिणाम के रूप में अंत में निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित सदस्यों के नाम घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष पद पर डाक्टर हृषिकेश पंडा, उपाध्यक्ष के. सी अग्रवाल, महासचिव हेमंत कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अरविंद कनानी, कोषाध्यक्ष एस.के. राणा, संयुक्त कोषाध्यक्ष रबी नारायण साहू की नाम घोषणा की ये सभी निर्वाचित सदस्य अगले दो वर्षों तक अपने अपने पद पर कार्यरत रह कर संघ के लिए कार्य करेगें |
उक्त चुनाव के दौरान राजगांगपुर वरिष्ठ नागरिक संघ के पूर्व महासचिव जगत नारायण शर्मा सहित संघ के सदस्य उपस्थित रहे |