साले ने जीजा की चाकू मारकर की हत्या
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर : राजगांगपुर थाना अंतर्गत जोउरुमाल ग्राम पंचायत के टुंगरीटोली गांव में गुरुवार के दिन एक साला द्वारा अपने जीजा को चाकू मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आई है।
स्थानीय पुलिस इस मामल में आरोपी साला मारकुस टप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार जयराम सतनामी (40) राजगांगपुर के लखुआपाड़ा में रहता था। उसने जोउरुमाल पंचायत के टुंगरीटोली गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। जिनका एक 4 साल का एक बेटा है। पति, पत्नी और बेटा लखुआपाड़ा में रहते थे। पति-पत्नी में हमेशा लड़ाई झगड़ा होती रहती थी। पत्नी ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद युवती के भाई ने रविवार के दिन अपनी बहन को अपने घर टुंगरीटोली ले आया। गुरुवार की दोपहर के वक्त जयराम सतनामी (40) अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा तो साला और जीजा के बीच बहस होने लगी। इस दौरान साला गुस्से में आकर एक चाकू से अपने जीजा पर हमला कर दिया। जिससे जयराम सतनामी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के संबंध में सूचना मिलने पर राजगांगपुर के अनु विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अभिषेक पाणीग्राही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर, आरोपी साला मारकुस टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या के लिए उपयोग की गई चाकू को बरामद कर लिया है।





