राजगांगपुर नगरपाल की कुर्सी बीजद के पाले में
20 में से 12 वार्डो पर बीजद का कब्जा,नगरपालिका चुनाव में बीजद का परचम लहराया,बीजद की माधुरी लुगुन नगरपाल पद पर विराजमान
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर में हुए नगरपालिका चुनाव की मतगणना होने के बाद विजय प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही अटकलों का बाजार एकाएक थम गया,चुनावी नतीजे सामने आई तो पता चला कि नगरपालिका चुनाव में राजगांगपुर के 20 में से 12 वार्डो पर बीजद ने शानदार जीत हासिल की है।
वहीं लंबे अरसे से चल रहे अटकलों के बाजार में यही चर्चा थी कि कौन होगा नगरपाल पद पर विराजमान ? परिणामों की घोषणा होते ही अटकलों का बाजार एकाएक थम गया। बीजद की माधुरी लुगुन नगरपाल पद पर विराजमान हो गई है और एक नए इतिहास की शुरुआत कर दी।
इस बार के नगरपालिका चुनाव में बीजद अपना परचम लहराने में कामयाब रही। इस चुनाव में चार वार्ड में कांग्रेस, तीन वार्ड में भाजपा और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल करने से अटकलों के बाजार में पूर्ण रूप से विराम लग गया। वहीं दूसरी ओर विजय प्रत्याशियों के खेमे में नारेबाजी के साथ जश्न का माहौल बन गया है । साथ ही साथ एक दूसरे के गाल पर गुलाल लगाते हुए अपनी अपनी शुभकामनाएं दी।
इस कड़ी में विजय प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ बेंड बाजा के साथ अपने वार्ड में घुम घुम कर मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए नजर आए और मिठाइयां बांटी ।
इस चुनाव में सभी वार्डों में भाजपा, बीजद और कांग्रेस प्रत्याशीयों के बीच कांटे की टक्कर होने के बाबजूद बीजद ने अपना परचम लहराने में कामयाब रही।
नगरपाल के लिए नौ और20 पार्षद के लिए 91 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में डटे हुए थे लेकिन सत्तारुढ़ बीजद ने 12 वार्ड समेत नगरपाल पद पर कब्जा कर अटकलों पर विराम लगा दिया और नगरपालिका में अपना कब्जा जमा लिया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी चार पार्षद पदों पर अपने कब्जे में लेकर दूसरे स्थान पर रही। भाजपा को तीन पार्षद पदों पर संतोष करना पड़ा। तीनों प्रमुख दलों में जबरदस्त कांटे की टक्कर थी लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी बीजद अपना परचम लहराने में कामयाब रही।





