हत्या के आरोप में किशोर समेत तीन गिरफ्तार
रामप्रवेश चौधरी(संपादक)
सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर थाना अंतर्गत आनेवाले रामलता गाँव में एक 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव पत्थर की खदानो में पड़ा मिला। इस अज्ञात हत्याकांड का राजगांगपुर पुलिस ने 15 दिनों के भीतर सफलतापूर्वक पता लगा लिया है। मृतक की पहचान बेरहामपुर निवासी गोपाल कृष्ण महाकुड़ पुत्र गणपति महाकुड़ जो कोयलनगर, सी/420, राउरकेला, सेक्टर-14, थाना- कोयलनगर, जिला-सुंदरगढ़ में रह रहा था. जिसकी हत्या सुनियोजित तरीके से कर दी गई थी, इस हत्या में शामिल आरोपी व्यक्तियों का पता लगाया गया जिसमें से एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने हत्या को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाई गई एक लोहे की छड़ खाली शराब की बोतल,एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो सीएस कार (OR14U - 3128) अपने कब्जे मे ले लिया है।





