राउरकेला के कई अंचलो में कल बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
प्रेस विज्ञप्ति : टी.पी.डब्लु.ओ.डी.एल.
राउरकेला शहर के कई अंचलो में कल 5 जुलाई के दिन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
यह सूचना बिजली बिभाग की ओर से जारी की गई है। बिजली विभाग (TPWODL) की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति 45/03-07-2023 में इस बात का उल्लेख किया गया है कि आर.ई.सी.और हमीर पुर पावरग्रीड़ में 132/33 के,वी, की रखरखाव कार्य हेतू राउरकेला के कुछ क्षेत्रों में सुबह के 8.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इन अंचलो में शक्ति नगर, जगदा, ओ.एस.ए.पी.कालोनी,नया बजार, हमीरपुर पान बस्ती, गिरधारी बस्ती, बिसरा, जरईकेला,तांजा भट्टा, हमीरपूर, कंट्रेक्टर कालोनी, आर.के.भी.,भोजीतोला, आदी अंचल व इसके आसपास के अंचल शामिल है।





