विजयी खिलाड़ियों का अभिनंदन

विजयी खिलाड़ियों का अभिनंदन
विजयी खिलाड़ियों का अभिनंदन

राउरकेला, 29 दिसंबर हाल ही में सम्पन्न हुए सांसद खेल महोत्सव में सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ियों का एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करने वाले युवा खिलाड़ियों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। अग्रणी  खेल संस्था कलिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से उदित नगर मैदान में आयोजित समारोह में कलिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष  व राउरकेला विधायक शारदा प्रसाद नायक ने मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को बधाई देने साथ भविष्य में अधिक व बड़ी सफलता के के शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खिलाड़ियों को उत्तरीय पहनाकर अभिनंदन किया गया।

हाल ही में सुंदरगढ़ में आयोजित  14 वर्ष आयु वर्ग बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में  राउरकेला दल ने ट्राफी पर कब्जा किया था। इसके अलावा सांसद खेल महोत्सव में राउरकेला बालक दल ने कब्बड्डी के सीनियर औऱ जूनियर वर्ग में , महिला सीनियर वर्ग में विजेता तथा जूनियर वर्ग में रघुनाथपाली बालिका दल
विजेता ट्राफी जीती थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ सम्मानित अतिथि के रूप में राउरकेला महानगर निगम की उपायुक्त अनिता नायक और अजीत पटनायक, राउरकेला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मलय मंडल उपस्थित थे। सचिव संजय बबूता ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में आशीष साहा, ङी एन मिस्त्री, कब्बड्डी प्रशिक्षक शुक्रू तांती, पूजा अग्रवाल, फुटबॉल प्रशिक्षक बनंबर महंती, सुकुमार शांडिल स्वदेश विश्वकर्मा, पूषा कुजूर, मोहम्मद शाहिद, सुनील ओराम, मिथुन तांती, मनोज पांडे, पी एन महापात्र भी उपस्थित थे।